भारत

उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक एमएलसी सीट भी मिलेगी

jantaserishta.com
19 March 2024 5:36 PM IST
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक एमएलसी सीट भी मिलेगी
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने आरएलएम मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को पूरा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि बिहार में आरएलएम को लोकसभा की एक सीट चुनाव लड़ने के लिए दी गई है और आने वाले दिनों में बिहार विधानपरिषद की भी एक सीट जो अब खाली हो गई है, उनकी पार्टी को दी जाएगी।
उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "यह पहले से ही तय था कि एक लोकसभा सीट के साथ-साथ एक विधान परिषद की सीट, जो अब खाली है, आरएलएम को आवंटित की जाएगी। आज मैं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से मिला और इस प्रतिबद्धता पर कायम रहने का आश्वासन दिया।"
भाजपा महासचिव द्वारा आश्वासन मिलने से प्रसन्न उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।"
आपको बता दें कि बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच हुए सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत विनोद तावड़े ने एक दिन पहले सोमवार को यह घोषणा की थी कि बिहार में भाजपा 17, जनता दल यूनाइटेड 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और आरएलएम राज्य में लोकसभा की एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story