भारत

शराब घोटाले में गिरफ्तार विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी

Subhi
23 May 2025 7:56 AM IST
शराब घोटाले में गिरफ्तार विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी
x
झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे की तबीयत गरुवार को अचानक बिगड़ गई, उसके बाद उन्हे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ranchi: झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे की तबीयत गरुवार को अचानक बिगड़ गई, उसके बाद उन्हे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 मई को आईएएस विनय चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को शराब घोटाला में एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार करने के बाद इन्हे कोर्ट में पेश किया गया था जहां इन्हे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया था। जेल जाने के दो दिन बाद ही विनय चौबे के तबीयत बिगड़ गई और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्तचाप और गुर्दा संबंधी परेशानी के बाद उन्हे रिम्स में भर्ती कराया गया।

एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग के प्रधान सचिव विनय चौबे के साथ अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को एसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद रांची प्रक्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास और मार्शल कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था।

विनय चौबे पर साजिश के तहत जालसाजी, धोखाधड़ी से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अपने लोगों को टेंडर दिलाने के लिए विनय चौबे और सिंडिकेट ने टेंटर की शर्ते ही बदल दी। देशी-विदेशी शराब का टेंडर सिंडिकेट के लोगों को दिलवाने के लिए झारखंड आबकारी नीति में फेरबदल किया और झारखंड सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। इस मामले में 7 एजेंसी एसीबी के रडार पर है। हजारीबाग से लेकर धनबाद तक एसीबी ने दबिश दी है।


Next Story