भारत

पानी में डूबकर शव को श्मशान घाट ले जाते दिखे ग्रामीण, जाने ऐसी क्या थी मुसीबत

jantaserishta.com
22 July 2021 5:11 PM IST
पानी में डूबकर शव को श्मशान घाट ले जाते दिखे ग्रामीण, जाने ऐसी क्या थी मुसीबत
x

लगातार बारिश और प्रशासन की लापरवाही की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही एक वाकया हुआ तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में, जहां एक चौंकाने वाली घटना में ग्रामीणों को 90 साल की महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए कूल्हे के बराबर गहरे पानी में से ले जाना पड़ा.

यह घटना वेल्लोर जिले के कल्लुट्टई गांव की है. गांव में 100 से अधिक परिवार रहता है और गांव का एकमात्र श्मशान घाट नदी के दूसरी छोर उत्तरकावेरी में ओर है.
श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को हर बार नदी पार करनी पड़ती है. दुर्भाग्य से, कल 90 साल की बुजुर्ग की मृत्यु के बाद पट्टाम्मल के ग्रामीणों को दूसरी तरफ पहुंचने के लिए कूल्हे तक गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा.
शव को श्मशान घाट ले जाते ग्रामीण
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से नदी में पानी काफी बढ़ गया है. ग्रामीणों की ओर से दोनों गांवों को जोड़ने के लिए सड़क मार्ग की मांग की जा रही की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
ग्रामीणों की शिकायत है कि भारी बारिश के कारण जब भी नदी का पानी ओवरफ्लो होता है तो वे फंस जाते हैं. उनका कहना है कि अगर अस्पताल में कोई आपात स्थिति होती है तो उन्हें नदी के दूसरी तरफ पड़ोस के गांव में जाना पड़ता है. ऐसे में 90 साल की महिला के शव को कूल्हे तक के गहरे पानी में ले जाने का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story