भारत

हाथियों के हमले से परेशान ग्रामीण, टूट रही हैं शादियां, जानें पूरा क्या है मामला

jantaserishta.com
7 Feb 2022 6:47 PM IST
हाथियों के हमले से परेशान ग्रामीण, टूट रही हैं शादियां, जानें पूरा क्या है मामला
x
पढ़े पूरी खबर

लातेहार: झारखंड के लातेहार के चंदवा प्रखंड में जंगली हाथियों का उपद्रव इतना बढ़ गया है कि हाथी प्रभावित गांवों में लोग अपनी बेटियों का विवाह करने से भी हिचकिचाने लगे हैं. ऐसे ही एक हाथी प्रभावित सुदूरवर्ती चकला पंचायत के पडुवा हरिया गांव के लोगों ने बताया कि उनके यहां कोई अपनी लड़की नहीं ब्याहना चाहता. इससे गांव के लोगों में आतंक है. डेढ़-दो साल से हाथियों का ऐसा उपद्रव चल रहा कि कई युवकों की पहले से तय शादी टूट गई है. बेटों के रिश्ते टूटने से परेशान पडुवा गांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुहार लगाई है कि वे हाथियों से निजात दिलाने में मदद करें.

चकला निवासी सोमरा उरांव नामक एक ग्रामीण ने बताया कि उनके बेटे की शादी तय थी, लेकिन, हाथियों ने इलाके में इतना आतंक मचाया कि होनेवाले समधी ने बेटी का विवाह करने से मना कर दिया. उनका कहना था कि उनकी बेटी यहां कैसे सुरक्षित रहेगी.चकला पंचायत और उसके आसपास के गांवों में पिछले 20 दिनों से लगातार हाथी हमले कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गजराज आधी रात के बाद आ धमकते हैं और घरों को तोड़-फोड़कर फिर जंगल में चले जाते हैं.
चंदवा के पहाड़ और जंगल से घिरे गांव लगभग पूरे साल हाथियों के हमले झेलते हैं. हाथी न सिर्फ फसलों को रौंद देते हैं बल्कि घरों में रखा अनाज भी चट कर जाते हैं. गांव के छोटे बच्चों को लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है. शादी नहीं होने से निराश राजेंद्र मुंडा नामक युवक ने बताया कि उसकी शादी तय थी. दिन रखने की तैयारी चल रही थी. तभी गांव में हाथियों का उत्पात शुरू हो गया. इसकी सूचना जब लड़कीवालों को हुई तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया. लालजीत उरांव ने बताया कि उनके बेटे की शादी तय हुई, लेकिन अब लड़की वाले शादी करने को तैयार नहीं हैं. कब बेटे की शादी होगी इसका भगवान ही मालिक है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस गांव में कोई भी पिता अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहता है. डेढ़-दो साल से हाथियों का ऐसा उपद्रव चल रहा कि कई युवकों की पहले से तय शादी टूट गई है. बेटों के रिश्ते टूटने से परेशान पडुवा गांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुहार लगाई है कि वे हाथियों से निजात दिलाने में मदद करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story