भारत
गांव वालों ने साधुओं को बनाया निशाना, फैल गई ये अफवाह
jantaserishta.com
17 Sept 2023 3:19 PM IST

x
वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बच्चे चोरी करने का आरोप लगाकर दो साधुओं की जमकर पिटाई कर दी गई. इसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव का है. जब यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस हरकत में आई और पिटाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दो साधुओं पर बच्चे चोरी का आरोप लगाकर गांव वालों ने उनकी पिटाई कर डाली. पिटाई करने वाले दो युवकों अजय और बुलबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले हरदोई जिले के रहने वाले दो साधु देवरिया आए हुए हैं. दोनों का नाम राजीव और पवन है.
15 सितंबर को दोनों एक बच्चे से किसी ब्राह्मण के घर का पता पूछ रहे थे. तभी वहां गांव में अफवाह फैल गई कि दोनों साधु बच्चा चोर हैं. ये बच्चा चोरी करके उनकी किडनी बेच देते हैं. यह बात सुनते ही अजय और बुलबुल नामक दो युवकों ने साधुओं को पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई कर डाली. इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर एक्शन लिया. अजय और बुलबुल को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दोनों साधुओं के बारे में भी जांच करवाई गई. पता चला कि दोनों बच्चा चोर नहीं हैं. उनके बारे में यूं ही किसी ने अफवाह उड़ा दी थी. फिलहाल गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





