भारत
बाप रे! ग्रामीणों ने लड़की को फेंकते हुए देखा, कार का किया पीछा, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
20 Jun 2024 2:00 PM IST

x
मेडिकल कराया जाएगा।
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह कार सवार लोग पीलीभीत जिले की एक 17 वर्षीय किशोरी को गांव में सड़क किनारे फेंक गए। ग्रामीणों ने उनको फेंकते हुए देखा और कार का पीछा भी किया, लेकिन कार सवार भाग निकले। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वह अर्धबेहोशी की हालत में थी। बाद में उससे पूछताछ करने पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है और उसको परिजनों व पीलीभीत पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीलीभीत में किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
कार सवार बुधवार की सुबह खीरी थाना क्षेत्र के गांव चिमनी के पास सीतापुर लखीमपुर फोरलेन के किनारे एक 17 वर्षीय किशोरी को फेंक गए। किशोरी अर्धबेहोशी की हालत में थी। ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाया। लेकिन वे भागने में सफल हो गए। ग्रामीण किशोरी के पास गए और वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची ओयल पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद पुलिस ने उससे बात की। तब उनकी पहचान हुई।
किशोरी पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी इलाके के एक गांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि किशोरी वहां से गायब हुई थी। उसकी 14 जून को गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच उसे कुछ लोग यहां फेंककर चले गए। खीरी पुलिस ने पीलीभीत पुलिस को किशोरी सौंप दी है। पीलीभीत पुलिस खीरी पहुंच गई थी। मामले की छानबीन हो रही है। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, कार सवार एक किशोरी को सड़क किनारे छोड़ गए हैं। सूचना संबंधित पुलिस और परिजनों को दी गई है। किशोरी के परिजन आ गए और किशोरी को लेकर गए हैं। किशोरी ने यहां कोई बयान दर्ज नहीं कराए हैं।
सेहरामऊ उत्तरी, थाना अध्यक्ष, रूपा बिष्ट ने कहा कि लड़की के गायब होने की 14 जून को गुमशुदगी दर्ज हुई है। खीरी जिला के ओयल थाना क्षेत्र में किशोरी मिली है। उसकी हालत अभी ठीक नहीं है। किशोरी को पीलीभीत जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है। हालत ठीक होने के बाद ही बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भी जांच पड़ताल होगी।
Tagsलखीमपुर खीरीलखीमपुर खीरी न्यूज़लखीमपुर खीरी पुलिसपीलीभीत पुलिसLakhimpur KheriLakhimpur Kheri NewsLakhimpur Kheri PolicePilibhit Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





