भारत
जादू-टोना कर रहे 6 तांत्रिकों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जमकर पीटा
jantaserishta.com
21 Jun 2023 2:53 PM IST

x
DEMO PIC
गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
रांची: साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के मंजवय गांव में जादू-टोना करने वाले छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा गया। घटना सोगला टोले की है। पुलिस ने तांत्रिकों को मुक्त करा लिया है। लेकिन, घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है, सोगले गांव निवासी मोहन मुर्मू मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गांव की एक महिला मोहन को बुलाकर अपने घर के पीछे की बाड़ी में ले गयी। जहां पहले से ही ताला कुड़ी मुर्मू, मरंगमय मुर्मू, तलु टुडू, मरांगकुड़ी हांसदा तथा रगत बास्की जादू-टोना कर रहे थे।
तांत्रिकों ने मोहन को पकड़कर उस पर जादू-टोना का प्रयोग किया, जिससे वह बेहोश हो गया। वे मोहन के सिर के बाल काटकर जलाने लगे और उसे एक अंगूठी पहना दी। बाद में मोहन किसी तरह उनके चंगुल से भागकर बाहर निकला और ग्रामीणों को आप बीती सुनाई।
इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी तांत्रिकों को रात भर बंधक बनाकर रखा और उनकी पिटाई की। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बंधक बने तांत्रिकों को मुक्त कराया। पिटाई से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Tagsजादू-टोनातांत्रिकग्रामीणबंधकसाहिबगंजसाहिबगंज पुलिसWitchcraftTantricVillagerHostageSahibganjSahibganj Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





