भारत

महिला विधायक के पति को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Admin2
10 May 2021 3:16 PM GMT
महिला विधायक के पति को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
x
जानिए वजह

बिहार। पूर्णिया जिले के रूपौली विधायक बीमा भारती के पति और भवानीपुर के पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल के ऊपर सोमवार की दोपहर जानलेवा हमला हो गया। हमला में वे बाल-बाल बच गए, घायलावस्था में उनका इलाज चल रहा है। यहां बता दें कि बीमा भारती बिहार सरकार में मंत्री थीं। इस बार उन्‍हें मंत्रालय नहीं मिला है। विधायक पति भवनदेवी रोड स्थित डागापट्टी में पूर्व से दो भाइयों के बीच जमीन और पारिवारिक विवाद का पंचायत कर सुलह कराने गए थे। कैलाश चौधरी और कृत्यानंद चौधरी के बीच यह विवाद चल रहा था। पंचायत के दौरान ही विधायक पति पर धारदार हथियार से हमला हुआ। इस दौरान दूसरा पक्ष ने पहले पंचायत में विधायक पति द्वारा गोली चलाने के बाद बचाव में घायल होने की बात बता रहे हैं। मामले में भवानीपुर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों भाई के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था। कैलाश चौधरी अपनी समस्या के समाधान के लिए पंचायत हेतु विधायक पति के पास पहुंचे थे। उनके बुलावा पर सोमवार को पंचायत रखा गया था। दोनों पक्ष के लोग अपना-अपना अमीन रखकर जमीन मापी शुरू किया। इसी दौरान दोनों पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी और फिर मामले का सुलह कराने पहुंचे अवधेश मंडल पर हमला हुआ।

वहीं दूसरे पक्ष के कृत्यानंद चौधरी का आरोप है कि पहले बात विवाद के दौरान अवधेश मंडल द्वारा गोली चलाई गई। गोली उसके बेटा गोपाल चौधरी के बाएं हाथ में लगी और वह गिर पड़ा। उसी बचाव में अवधेश मंडल घायल हुए। मामले में भवानीपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने बताया कि घायल अवधेश मंडल का इलाज चल रहा है। वह गंभीर रूप से जख्‍मी हैं। हमला क्यों हुआ इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस कई अन्‍य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। दोनों पक्ष में पुलिस ने पूछताछ की।


Next Story