भारत

अंधविश्वास: ग्रामीणों ने युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट, फोड़ डाली आंखें भी, फिर...

jantaserishta.com
3 Jan 2022 7:08 PM IST
अंधविश्वास: ग्रामीणों ने युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट, फोड़ डाली आंखें भी, फिर...
x
दिल दहला देने वाली घटना एक बार फिर सामने आई है.

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर मारपीट और हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही दिल दहला देने वाली घटना एक बार फिर सामने आई है. इस बार दो युवकों को शिकार बनाया गया. घटना जिले के सिसई प्रखण्ड के लाकेया बांसटोली गांव की है. यहां युवक ने ग्रामीणों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिसई थाना में मामला दर्ज कराया है.

संजय उरांव ने सिसई थाना में शिकायत देते हुए बताया कि शनिवार रात को पंचायत के मुखिया समेत अन्य 10 लोगों ने डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए उसके छोटे भाई अजय उरांव को मोटरसाइकिल रोककर बिजली के पोल से बांध दिया और मारपीट करने लगे‌. मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह से जख्मी करके उसकी आंखें भी फोड़ दी गईं‌. हल्ला सुनकर जब संजय वहां पहुंचा तो उसे भी पकड़कर लोगों ने बांध दिया और मारपीट करने लगे. इस दौरान उससे 13500 रुपये और मोबाइल फोन को भी छीन लिया गया.
वहीं परिवार वाले बचाने आये तो ग्रामीणों ने उन्हें भी लाठी डंडे से मार कर खदेड़ दिया. इसके बाद घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक ग्रामीण के चंगुल से छुड़ाया. फिलहाल युवक का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है.
पीड़ित परिवार ने सिसई थाना में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही. वही एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि अंधविश्वास में ये हत्या हुई है. इस मामले पर लकवा के मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जो भी दोषी होंगे वो सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story