भारत

पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, ASI बुरी तरह घायल

jantaserishta.com
13 April 2022 2:00 PM GMT
पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला,  ASI बुरी तरह घायल
x
पढ़े पूरी खबर

गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के बनिया गांव टोला राजपुर में प्रेम प्रपंच और लड़के-लड़की के घर वालों के बीच हुई मारपीट की जांच करने गई थाने की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लाठी डंडे से किए गए हमले में थाने के एएसआई राजकपूर सिंह बुरी तरह घायल हो गए हैं।

घटना में पुलिस के चार जवान और एक महिला भी चोटिल हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस जीप का शीशा भी तोड़ दिया और टायर की हवा निकाल दी। घायल पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घायल पुलिसकर्मी और महिला को सीएचसी गुरुआ में भर्ती कराया गया। वहां से एएसआई को रेफर कर दिया गया है। पुलिस गांव में कैम्प कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बनिया गांव टोला राजपुर में गत दिन एक युवक एवं एक युवती अपने अपने घर से फरार हो गए थे। घर से भागे युवक-युवती को मुगलसराय से बरामद कर घर लाया गया था। मामला प्रेम प्रसंग का था। घटना से गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से मारपीट की। इसकी शिकायत करने के लिए बुधवार को युवक कुंदन कुमार के पिता शिवनंदन विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी मीना देवी गुरुआ थाना पहुंची थी।
शिकायतों की जांच करने के लिए जब गुरुआ थाने के सहायक अवर निरीक्षक राजकपूर सिंह पुलिस बल एवं शिकायतकर्ताओं के साथ घटना स्थल पर पहुचे तभी युवती के परिजन एवं उसके समर्थकों ने गांव में पुलिस बुलाने की बात बोलकर युवज के माता, पिता एवं भाई को पुलिस के समक्ष मारपीट करने लगे। पुलिस अधिकारी और जवानों ने जब रोका तो युवती के परिजन एवं उनके समर्थकों ने लाठी डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाया। घटना में एएसआई राजकपुर सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस के चार जवान सुधीर प्रसाद, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, कुंदन पासवान एवं एक महिला मीना देवी चोटिल हो गए हैं। बुरी तरह से घायल एएसआई को बेहतर उपचार के लिए गया भेजा गया है। घटना के बाद गांव में आमस एवं गुरुआ थाने की पुलिस कैम्प किया है।
Next Story