भारत

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया, वीडियो भी सामने आया

jantaserishta.com
27 Dec 2025 5:56 PM IST
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया, वीडियो भी सामने आया
x

सांकेतिक तस्वीर

खाकी सुरक्षित नहीं....
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गुरुवार रात कानून व्यवस्था उस वक्त बिगड़ गई, जब पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) पर हमला कर दिया गया. पुलिस गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, ये घटना हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की है. गांव में दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने के बाद PRV टीम मौके पर पहुंची थी. स्थिति संभालने की कोशिश के दौरान गांववालों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया.
आरोप है कि भीड़ में कुछ लोगों ने PRV वैन में तोड़फोड़ कर दी. शीशे तोड़ दिए. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की गई. इस तीखी बहस और हंगामे में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम को स्थिति काबू में लाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. तुरंत आला अफसरों सूचित किया गया.
एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस के साथ बदतमीज़ी और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने के मामले में सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज की गई है. गांववालों की तरह से आरोप लगाए हैं, इसलिए घटना से जुड़े हर पहलू की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, PRV में तैनात हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के खिलाफ भी डिसिप्लिनरी एक्शन की प्रक्रिया शुरू की गई है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस घटना के बाद एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हालात को नियंत्रित कर लिया गया है. फिलहाल शांति बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story