मिसाल! गांव की रहने वाली लड़की ने हासिल कर ली तीन सरकारी नौकरियां, देश भर में छाई

नई दिल्ली: गांव की रहने वाली एक लड़की ने तीन सरकारी नौकरियां हासिल कर ली हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। भोगी सम्मक्का तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में दम्मापेटा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। सम्मक्का का अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनने का है। इस ऊंचे लक्ष्य के साथ उनका प्रयास जारी है। उन्होंने कहा, 'मैंने घर पर रहते हुए तैयारी करके ये तीनों नौकरियां हासिल की हैं। किसी इंस्टीट्यूट से मैंने कोचिंग भी नहीं की। कई लोग ऐसा सोचते हैं कि सरकारी नौकरी पाने के लिए कोचिंग करना जरूरी है। मगर, ऐसा नहीं है। पढ़ाई जरूरी है और आप घर पर रहकर भी अच्छी तैयारी कर सकते हैं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





