भारत

गांव की लड़की ने यूपीएससी में हासिल की 23 रैंक, मिलने के लिए लगा लोगों का तांता

jantaserishta.com
25 Sept 2021 3:00 PM IST
गांव की लड़की ने यूपीएससी में हासिल की 23 रैंक, मिलने के लिए लगा लोगों का तांता
x

रुड़की: UPSC Topper Sadaf Choudhary: कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रुड़की के मोहितपुर गांव की सदफ चौधरी ने, जिन्‍होंने यूपीएससी (UPSC result) में ऑल इंडिया रैंक 23 हासिल की है.

सदफ उत्तराखंड के रुड़की की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहती हैं. शुक्रवार को रिजल्‍ट आने के बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं सदफ का कहना है कि उन्‍होंने अपने घर पर ही पढ़ाई कर 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम हासिल किया है.
यूपीएससी की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल करने वाली शिक्षानगरी रुड़की की सदफ चौधरी को मुबारकबाद देने वालो का तांता लगा हुआ है. बेटी ने आईएएस बन माता-पिता के साथ पूरे परिवार का नाम रोशन किया है. सदफ के पिता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, नागल शाखा देवबंद में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. सदफ अपने पिता मोहम्मद इसरार, मां शाहबाज बानो, बहन सायमा व भाई मोहम्मद साद के साथ रहती हैं.
परीक्षा पास करने का पूरा श्रेय अपने परिवार को देते हुए सदफ चौधरी ने बताया कि ये मुकाम उनको माता पिता के आशीर्वाद से मिला है. सदफ इस कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता के प्यार, भरोसे और त्याग को देती हैं. उन्‍होंने कहा कि ये मुकाम उन्‍हें बेहद कड़ी मेहनत और लगन से हासिल हुआ है. उन्होंने एनआईसी जालंधर से BTech करने के बाद घर पर ही कड़ी मेहनत कर यूपीएससी की तैयारी की और ये मुकाम हासिल किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story