भारत

विक्षिप्त को बनाया गर्भवती, पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया प्रकरण

jantaserishta.com
29 Nov 2023 4:55 PM IST
विक्षिप्त को बनाया गर्भवती, पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया प्रकरण
x

छिंदवाड़ा के चांद थाना अंतर्गत ग्राम मेघदौन में एक विक्षिप्त महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

इस मामले में पीड़िता कुछ भी नहीं बता पा रही है। इससे पुलिस को आरोपी की तलाश नहीं कर पा रही है। परिजनों को उक्त घटना का पता तब चला, जब उन्होंने बेटी की हालत देखी तब पुलिस में इसकी शिकायत कराई। बताया जा रहा है कि पीड़िता को आठ माह का गर्भ है।

पीड़िता को आठ माह का गर्भ
मामले में थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि क्षेत्र के मेघदौन में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत कराई की उनकी बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसके शरीर की बनावट में फर्क दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। जिसमें यह सामने आया है कि पीड़िता को आठ माह का गर्भ है, लेकिन पीड़िता इस बारे में न तो घटना का विवरण दे रही है और न ही आरोपी के संबंध में कोई जानकारी दी है। इससे पुलिस के सामने आरोपी को पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ रही है

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story