भारत

विक्रम मिसरी का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द हो सकता है अंतिम

SHIDDHANT
18 Jun 2026 8:38 PM IST
विक्रम मिसरी का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द हो सकता है अंतिम
x
भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ बढ़ रहा आर्थिक सहयोग
Peris पेरिस। भारत के विदेश सचिव Vikram Misri ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार द्विपक्षीय व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और दोनों देश अब समझौते के आखिरी चरण में पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव Jamieson Greer इस संबंध में वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए भारत का दौरा करेंगे।



पेरिस में मीडिया को संबोधित करते हुए विक्रम मिसरी ने कहा कि फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में व्यापार समझौता प्रमुख मुद्दों में शामिल रहा। दोनों नेताओं ने अधिकारियों को इस समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।




विदेश सचिव ने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच आर्थिक सहयोग को लेकर भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत और United Kingdom के बीच हुआ Comprehensive Economic and Trade Agreement 15 जुलाई 2026 से लागू होगा। इस समझौते पर पिछले वर्ष ब्रिटेन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए थे।
मिसरी ने कहा कि भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और भारत-यूके आर्थिक एवं व्यापार समझौते के लागू होने से निवेश, निर्यात, रोजगार और आर्थिक सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन समझौतों से वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति और मजबूत होगी तथा भारतीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।
Next Story