भारत

विकास दुबे का रिश्तेदार हत्या के आरोप में गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Dec 2022 10:34 AM IST
विकास दुबे का रिश्तेदार हत्या के आरोप में गिरफ्तार
x
कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के एक रिश्तेदार को ढाकापुरवा गांव में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पीड़ित शरद द्विवेदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दुबे (जो बिकरू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था) के रिश्तेदार जयंत और उसके बेटे हिमांशु ने शरद द्विवेदी को उस समय गोली मारी, जब वह अपने चाचा प्रवीण द्विवेदी के साथ अपने खेत पर गया था।
जयंत और हिमांशु ने शरद और उसके चाचा को गाली देना शुरू कर दिया और जब प्रवीण ने विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी, जिससे शरद घायल हो गया।
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और आरोपी व उसके पिता को पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जयंत और हिमांशु से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story