
x
कानपुर (आईएएनएस)| कानपुर पुलिस ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी उमेश त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साल 2022 में कानपुर देहात जिले में दर्ज रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तारी से बच रहा था।
वह 2020 के बिकरू मामले के बाद पुलिस की वांछित सूची में था, जिसमें 3 जुलाई, 2020 को आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे।
पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
पूछताछ में उसने बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे ने ही उसके हथियार का लाइसेंस बनवाया था, जिसके बल पर उसने रायफल खरीदी।
इसके बाद त्रिवेदी, विकास की गैंग में शामिल हो गया और उसके लिए काम करने लगा।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उमेश त्रिवेदी के खिलाफ वर्ष 2022 में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वह तब से पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहा था।
उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया और उसे शिवली में मरहमाताबाद हवाई पट्टी के पास एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। वह उन्नाव में अपने बहनोई के यहां भागने की फिराक में था।
एसपी ने कहा, पुलिस ने उसकी हरकत पर नजर रखने के बाद मरहमताबाद हवाई पट्टी के पास एक जाल बिछाया। पुलिस ने जब उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने गोली चला दी। पुलिस घेराबंदी कर उसे पकड़ने में कामयाब रही।
उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल और एक कारतूस के अलावा कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी ने उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की।
उमेश ने आगे पुलिस को बताया कि उसके पास केवल एक बीघा कृषि भूमि है।
Tagsकानपुर पुलिसकानपुरकानपुर न्यूज़उमेश त्रिवेदी गिरफ्तारउमेश त्रिवेदीKanpur PoliceKanpurKanpur NewsUmesh Trivedi arrestedUmesh Trivedi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





