भारत

विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

jantaserishta.com
24 Aug 2022 11:29 AM IST
विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वे पहले ही सरकार गठन के बाद इस्तीफा देना चाहते थे. लेकिन उन पर विधायकों ने अनर्गल आरोप लगा दिए. ऐसे में उन्हें इन आरोपों पर जवाब देना था, इसलिए उन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया था.

बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा, सरकार ने 9 अगस्त को इस्तीफा दिया. 10 अगस्त को नई सरकार के गठन का न्योता दिया गया. नई सरकार के गठन के बाद मैं खुद स्पीकर पद का त्याग कर देता. लेकिन 9 अगस्त को मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा गया है. इस अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन गई. आप सभी लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के पुजारी हैं. आप जो अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, यह अस्पष्ट है. 9 लोगों का पत्र मिला, इनमें से 8 का पत्र नियमानुसार नहीं नजर आता. लेकिन मुझपर जो आरोप लगाए गए. मनमानी के, कार्यशैली को लेकर, तानाशाही करने का. ऐसे में मेरा जवाब देना जरूरी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story