भारत

विजय माल्या ने किया हाईकोर्ट का रुख, भगोड़े कारोबारी की तरफ से क्या कहा गया?

jantaserishta.com
5 Feb 2025 4:40 PM IST
विजय माल्या ने किया हाईकोर्ट का रुख, भगोड़े कारोबारी की तरफ से क्या कहा गया?
x

फाइल फोटो

बेंगलुरू: भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बैंकों से ऋण वसूली की पूरी जानकारी मांगी है. विजय माल्या की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सजन पूवय्या ने दलील पेश करते हुए कहा कि जहां 6,200 करोड़ रुपए की अदायगी की जानी थी, वहां अब तक 14,000 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है.
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में जानकारी दी थी कि बैंकों ने अब तक 10,200 करोड़ रुपए की वसूली कर ली है, जबकि ऋण वसूली अधिकारी के अनुसार पूरी राशि पहले ही चुका दी गई है. इसके बावजूद वसूली की प्रक्रिया अभी भी जारी है. ऐसे में विजय माल्या ने मांग की है कि बैंक वसूली का पूरी जानकारी दे.
जस्टिस आर. देवदास की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में बैंकों और ऋण वसूली अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story