'अग्निपथ' योजना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, रेलवे ट्रैक पर युवा

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: बिहार में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना का लगातार दूररे दिन भी विरोध हो रहा है। जहानाबाद, मुंगेर समेत अन्य जिलों में अभ्यर्थी गुरुवार सुबह सड़कों पर उतर आए और हाईवे जाम कर दिए। सहरसा में अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच पर डंडे भी मारे। इससे यात्री खौफ में आ गए। सहरसा-मानसी रेलखंड जाम होने से राज्यरानी एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन रुकी हुई है। जहानाबाद में भी रेलवे ट्रैक जाम होने से एक पैसेंजर ट्रेन दो घंटे से खड़ी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





