भारत

विजिलेंस की एक और कार्रवाई, रिश्वत लेता सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Feb 2023 6:54 PM GMT
विजिलेंस की एक और कार्रवाई, रिश्वत लेता सब इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार
x
पंजाब। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान निर्देशों पर भ्रष्टाचार विरुध मुहिम के तहता विजिलेंस ब्यूरों ने एक एस.आई. को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी मुद्दकी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सब इंस्पेक्टर (SI) के खिलाफ सेवक सिंह निवासी गांव पक्का जिला फरीदकोट ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि सब इंस्पेक्टर एक पुलिस शिकायत मामले में दोनों पक्षों में समझौता करवाने के लिए 30,000 रुपए की मांग की। इस मामले में उसका लड़का भी शामिल था। इसके बाद बात 28,000 रुपए में तय हुई, एस.आई. ने समझौते कापी देने के वक्त भी 8000 रुपए लिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि पैसे देते वक्त उसने सारी बातचीत फोन में रिकार्ड कर ली थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछा कर आरोपी एस.आई. को बाकी के 10,000 रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story