भारत

5 बहुमंजिला इमारत, फार्महाउस और मार्केट कॉम्पलेक्स...अधिकारी की करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

jantaserishta.com
17 Jun 2023 11:37 AM IST
5 बहुमंजिला इमारत, फार्महाउस और मार्केट कॉम्पलेक्स...अधिकारी की करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा
x
60 लाख रुपये की बैंक जमा सहित करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया।
भुवनेश्वर: ओडिशा सतर्कता विभाग की टीम ने शुक्रवार को निलंबित जन आपूर्ति अधिकारी की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया। जिसमें उसके पास मौजूदा पांच बहुमंजिला इमारत, एक फार्महाउस, एक मार्केट कॉम्पलेक्स और 60 लाख रुपये की बैंक जमा सहित करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया। सतर्कता (विजिलेंस) एसपी अनुपमा जेम्स ने कहा कि, गुप्त सूचना के आधार पर, दो डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों वाली सतर्कता टीमों ने भुवनेश्वर और पुरी जिले में नयागढ़ के निलंबित जन आपूर्ति अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार नायक की संपत्तियों पर छापेमारी की।
उन्होंने कहा कि, छापेमारी के दौरान टीमों को भुवनेश्वर हवाईअड्डे के पास एक दो मंजिला रिहायशी इमारत, भुवनेश्वर के पॉश इलाकों में दो तीन मंजिला इमारतें और लुईस रोड व शिशुपालगढ़ में दो अन्य इमारतों का पता चला। नायक का पुरी के सुनुगोराडी निमापारा में एक बड़ा फार्म हाउस भी है। इसके अलावा निमापारा में 10 दुकानों के साथ एक मार्केट कॉम्पलेक्स और ओडिशा ग्राम्य बैंक (2000 वर्गफुट) को किराए पर दिए गए एक हॉल का भी पता चला।
एसपी ने बताया कि, नायक के कब्जे से बैंक में जमा 60 लाख रुपये, एक चार पहिया वाहन और दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। छापे के दौरान कुछ बीमा जमा भी मिले। जेम्स ने कहा, संपत्तियों का मूल्यांकन और आगे के घरों की तलाशी चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story