भारत

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, अलर्ट पर जवान

jantaserishta.com
25 July 2023 10:40 AM IST
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, अलर्ट पर जवान
x

DEMO PIC 

पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में भारत-नेपाल सीमा से हाल में ही अवैध ढंग से प्रवेश करने के दौरान दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस वर्ष अब तक घुसपैठ करने के दौरान 41 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को बताया कि 41 में से सबसे अधिक 28 विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर की गयी है। उन्होंने बताया कि ये लोग अवैध तरीके से बिहार में प्रवेश कर रहे थे। इसके अलावा छह विदेशी नागरिकों को सोना तस्करी, चार को मद्यनिषेध और एक-एक को एनडीपीएस, अवैध मुद्रा तथा अवैध आग्नेयास्त्र के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस साल नेपाल, सूडान, म्यांमार, रूस, चेक रिपब्लिक, तिब्बत (चीन), पूर्वी अफ्रीका (युगांडा), उज्बेकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा चीन के नागरिकों को बिहार में गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कर मामलों की जांच की जा रही है। बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार की रात रक्सौल के मैत्री पुल से दो चीनी नागरिकों झाओ जिंग और फूं कांग को भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों चीन के जियांग्शी प्रांत के रहने वाले हैं। उनके पास भारतीय सीमा में प्रवेश के वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं थे।
चीनी नागरिकों के पास से दो मोबाइल व करीब 14 हजार नेपाली रुपये बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी लेने पहुंचे थे।
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story