भारत

खुफिया अलर्ट के बाद बढ़ी चौकसी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

jantaserishta.com
13 Aug 2022 3:25 PM IST
खुफिया अलर्ट के बाद बढ़ी चौकसी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को हमले के लिए स्पेसिफिक अलर्ट मिले हैं. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

लालकिले पर अटैक को लेकर इस बार सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस को स्पेसिफिक अलर्ट्स दिए हैं. इस बार हमले को लेकर स्ट्रॉन्ग अलर्ट्स हैं. इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों की पुलिस, खासतौर पर दिल्ली पुलिस को बताया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए बॉर्डर के रास्ते कुछ IED भारत के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच चुकी है. इसको लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है.
ड्रोन के जरिए हथियार भी भेजे गए हैं, जिसमें AK-47 जैसे हथियार भी पाकिस्तान के जरिए भारत मे कुछ जगहों पर पहुंचाए गए हैं. इसको लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा लोन वुल्फ अटैक का भी अलर्ट है. भीड़ में लोन वोल्फ अटैक किया जा सकता है. इसलिए पुलिस को बेहद सतर्क रहकर स्क्रीनिंग और चेकिंग करने को कहा गया है. इसके अलावा पतंगों को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. 15 अगस्त को लालकिले के आस-पास पतंग पूरी तरह बैन रहेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story