भारत

विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, खनन उपनिदेशक के घर से जब्त किए 4 करोड़ कैश और सोने के आभूषण

jantaserishta.com
25 Feb 2026 12:47 PM IST
विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, खनन उपनिदेशक के घर से जब्त किए 4 करोड़ कैश और सोने के आभूषण
x
पैसों की गिनती जारी है.
भुवनेश्वर: ओडिशा विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए कटक सर्कल के खनन उप निदेशक देबब्रता मोहंती के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है। फिलहाल पैसों की गिनती जारी है।
गौरतलब है कि मोहंती को मंगलवार रात एक लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिकारियों ने उनसे जुड़े कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया, जिनमें भुवनेश्वर के पटिया स्थित श्री विहार स्थित आवासीय फ्लैट, भद्रक के मथासाही स्थित पैतृक घर और कटक स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की गई।
छापेमारी और तलाशी के दौरान भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई। यह रकम ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सटीक राशि का पता लगाने के लिए गिनती की प्रक्रिया जारी है। यह बरामदगी ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है। इसके अतिरिक्त, मोहंती के कार्यालय के दराज में रखे 1.20 लाख रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए हैं।
नकदी के अलावा सतर्कता अधिकारियों ने कई बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें भुवनेश्वर के पहला में लगभग 2,400 वर्ग फुट का एक आलीशान दो मंजिला भवन, लगभग 130 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।
इस मामले में भुवनेश्वर विजिलेंस थाने में 23 फरवरी को देबब्रता मोहंती खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह अब तक के इतिहास में ओडिशा विजिलेंस द्वारा की गई सबसे बड़ी नकद जब्ती मानी जा रही है। विजिलेंस विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story