भारत

RPF जवानों की सतर्कता से बची यात्री की जान, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे यात्री को बचाया

jantaserishta.com
8 April 2026 5:31 PM IST
RPF जवानों की सतर्कता से बची यात्री की जान, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे यात्री को बचाया
x
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी 63 वर्षीय यात्री अश्विनी कुमार बर्वे ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहे थे.
कल्याण: कल्याण रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गए एक यात्री की जान बच गई। यह घटना प्लेटफार्म नंबर 4 पर हुई, जब पुणे-सतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी 63 वर्षीय यात्री अश्विनी कुमार बर्वे ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल, वे चाय पीने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे थे। इस बीच जब ट्रेन चल पड़ी तो वे जल्दबाजी में चढ़ने लगे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच की खतरनाक जगह में फंस गए। स्थिति बेहद गंभीर थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक गजानन अंभोरे और एमएसएफ जवान विशाल जाधव ने इस घटना को देखा तो वे तुरंत समझ गए कि यात्री की जान खतरे में है। दोनों जवानों ने बिना समय गंवाए दौड़ लगाई। उन्होंने बड़ी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी इस बहादुरी की वजह से यात्री की जान बच गई।
बचाए गए यात्री अश्विनी कुमार बर्वे ने बाद में बताया कि वे चाय पीने प्लेटफार्म पर उतरे थे। ट्रेन छूटते देख वे घबरा गए और जल्दी में चढ़ने की कोशिश की। इसी में उनका पैर फिसल गया। उन्होंने आरपीएफ जवानों का दिल से आभार जताया और कहा कि उनकी सतर्कता ने उन्हें मौत के मुंह से बचा लिया।
पूरी घटना को स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों ने रिकॉर्ड कर लिया है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों जवान तेजी से दौड़े और यात्री को बचाया। स्टेशन परिसर में इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। लोगों ने आरपीएफ जवानों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इन जवानों की मुस्तैदी और साहस ने एक परिवार को दुख से बचाया। रेलवे स्टेशनों पर अक्सर यात्री जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story