विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी, ड्राइवर को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है़. यहां एक लोडर गाड़ी की सपा विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र की कार से भिड़ंत हो गई. इससे आपा खोए सपा नेता के पुत्र ने साथी के साथ मिलकर लोडर गाड़ी के ड्राइवर को सरेराह जमकर पीटा. आरोप तो यह भी है़ कि पिटाई में पीड़ित के कान में चोट आई और पीड़ित को एक कान से सुनाई देना बंद कर दिया है़. बताया जा रहा है़ कि भिड़ंत के बाद पीड़ित ने आरोपियों से कहा भी कि जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कर दूंगा. इस पर आरोपियों ने कहा कि खून का बदला खून से लिया जाएगा. नुकसान की भरपाई तो करवा ही लूंगा और यह कहकर पीड़ित को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
@Uppolice @raebarelipolice @Igrangelucknow रायबरेली- BJP सरकार में सपा नेता के बेटे की सरेराह गुंडागर्दी। विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की कार से लोडर टकराने पर युवक को दिनदहाड़े दी डंडे से पीटा। युवक को तालिबानी सजा देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शिवगढ़ थाना क्षेत्र की घटना pic.twitter.com/ycfEJGEi6j
— बेधड़क इंडिया (@Bedhadak_India) June 3, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





