भारत

₹20-₹30 रुपए में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेची जा रही है: दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

jantaserishta.com
20 Sept 2022 5:53 PM IST
₹20-₹30 रुपए में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेची जा रही है: दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने ट्विटर और पुलिस को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर बच्चों के अश्लील वीडियो की उपलब्धता को लेकर समन जारी किया है। समन का जवाब देने के लिए ट्विटर और दिल्ली पुलिस को 26 सितंबर तक का समय दिया गया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ''चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की घटना ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया और मैंने अपनी टीम से जांच करने के लिए कहा। हमें ट्विटर पर नाबालिग लड़कियों के वीडियो मिले जिनमें उनके साथ दुष्कर्म होते देखा गया। कुछ प्लेटफॉर्म इन वीडियो को 20 रुपये से 30 रुपये में बेच रहे थे। यह बेहद भयावह है।''
स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने ट्विटर से पूछा है कि इस तरह के वीडियो साइट पर कैसे मौजूद हैं और इस तरह की सामग्री की जांच के लिए उसकी क्या नीतियां हैं ? डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस से इस तरह के वीडियो बनाने और अपलोड करने वालों के साथ-साथ पीड़ितों और आरोपियों की पहचान करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।
टि्वटर की ओर से अब तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। गौरतलब है कि पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के परिसर में शनिवार रात छात्रों और छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे। इस घटना के सिलसिले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जांच के आदेश दिए हैं। ट्विटर की ओर से कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story