भारत
लोन फ्रॉड मामले में सीबीआई ने वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
26 Dec 2022 12:18 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से जुड़े लोन फ्रॉड मामले में वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया। कोचर से पूछताछ के बाद धूत को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी उन्हें बाद में मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करेंगे और उनकी हिरासत की मांग करेंगे।
आरोप लगाया गया है कि आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने ट्रेंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, सेंचुरी अप्लायंसेज लिमिटेड, कैल लिमिटेड, वैल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इवान फ्रेजर एंड कंपनी इंडिया लिमिटेड को लगभग 3,250 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं को मंजूरी दी थी। ये सभी कंपनियां वेणुगोपाल धूत के वीडियोकॉन ग्रुप से संबंधित थी।
आईएएनएस द्वारा प्राप्त एफआईआर के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के अधिकारियों ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, आरबीआई दिशानिर्देशों और बैंक की क्रेडिट नीति का उल्लंघन कर इन कंपनियों को क्रेडिट सुविधाएं मंजूर कीं।
आरोप है कि धूत ने सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीएल) के माध्यम से नूपावर रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआरएल) में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया और एसईपीएल को दीपक कोचर द्वारा प्रबंधित पिनेकल एनर्जी ट्रस्ट को एक सर्किट रुट से स्थानांतरित कर दिया। यह 2010 और 2012 के बीच किया गया था।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर को उनके पति दीपक कोचर के साथ गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





