भारत

VIDEO: युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, मचा हंगामा

Shantanu Roy
14 Aug 2024 1:34 PM GMT
VIDEO: युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, मचा हंगामा
x
बड़ी खबर
Vidisha. विदिशा। मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी भोपाल के पास स्थित विदिशा जिले में प्रसिद्ध कॉलोनाइजर को दिन दहाड़े कुछ बदमाशों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। वहीं आसपास मौजूद लोग वहां खड़े हो कर वीडियो बनाते रहे। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर की प्रमुख और पॉश कॉलोनी अरिहंत विहार में दिनदहाड़े प्रसिद्ध कॉलोनाइजर लोचन सिंह राजपूत पर कुछ लोगों ने लाठियों और डंडों से हमला कर दिया।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, लोचन सिंह राजपूत विदिशा के एक प्रमुख कॉलोनाइजर हैं और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के करीबी भी माने जाते हैं। विदिशा के सीएसपी अतुल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोचन सिंह राजपूत और उदयभान सिंह के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। उदयभान सिंह, जो कि लोचन सिंह के भांजे हैं, ने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। सीएसपी ने बताया कि इस मामले में तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story