भारत
अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया था वीडियो, दोनों युवक की तलाश में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
14 Dec 2022 8:02 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आज तक | डेमो फोटो
पढ़े पूरी खबर
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में दो युवक को अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर विडियो अपलोड करना महंगा पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के हाथ लग गया. पुलिस की दो टीमें दोनों युवक की तलाश में दबिश दे रही हैं.
वीडियो शहर कोतवाली इलाके का बताया जा रहा है. यहां दो युवकों ने रेल पटरी के किनारे जाकर अलग-अलग तमंचे के साथ रील बनाई थी. इसके बाद भौकाल बनाने के लिए उन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की बात बताकर बांदा पुलिस को टैग कर कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी.
मामले में बांदा के ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया, "तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. युवकों को पकड़ने के लिए सर्विलांस और थाना कोतवाली की टीम लगा दी गई हैं. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा."
TagsबांदाUP NewsUttar Pradesh NewsVideo with illegal pistol went viral on social mediaPolice engaged in search of both youthsBandaBanda NewsVideo uploaded on social mediaVideo uploaded
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





