VIDEO: जब बीजेपी के इस कद्दावर नेता ने कांग्रेस को वोट देने की कर दी अपील, जनता हुई हैरान

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के मद्देनजर नेताओं का आना जाना जारी है. जनसभा में अपनी पार्टी को समर्थन के लिए लोगों से अपील की जा रही है. ऐसी ही एक जनसभा में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की जुबान फिसल गई और उन्होंने बीजेपी की जगह कांग्रेस के लिए वोट मांग लिया. हालांकि तुरंत ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. जिसके बाद उन्होंने बीजेपी के पक्ष में ही वोट करने की अपील की.
दरअसल, शनिवार को डबरा में बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी के समर्थन में आयोजित एक सभा में सिंधिया भाषण दे रहे थे. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उनके मुंह से निकल गया, '3 तारीख को पंजे वाला बटन दबेगा'. सिंधिया ने कहा, 'मेरी डबरा की जनता, मेरी शानदार और जानदार डबरा की जनता... मुट्ठी बांधकर विश्वास दिलाओ कि 3 तारीख को हाथ के पंजे वाला बटन दबेगा'.
हालांकि बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि वो गलत बोल गए हैं तो आगे उन्होंने कहा 'कमल के फूल वाला बटन दबाएंगे और हाथ के पंजे वाले बटन को बोरिया बिस्तर बांध के हम यहां से रवाना करेंगे'
सिंधिया का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सिंधिया का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है. 'सिंधिया जी, मध्य प्रदेश की जनता विश्वास दिलाती है कि तीन तारीख को हाथ के पंजे वाला बटन ही दबेगा'.
सिंधिया जी,
— MP Congress (@INCMP) October 31, 2020
मध्यप्रदेश की जनता विश्वास दिलाती है कि तीन तारीख़ को हाथ के पंजे वाला बटन ही दबेगा। pic.twitter.com/dGJWGxdXad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





