भारत

Video: सलाइन की जगह पानी की बोतल? अस्पताल में मरीज के इलाज पर उठे सवाल

SHIDDHANT
23 July 2026 8:34 PM IST
Video: सलाइन की जगह पानी की बोतल? अस्पताल में मरीज के इलाज पर उठे सवाल
x
वीडियो
Dindori डिंडोरी : आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले के जिला अस्पताल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 9 सेकंड के वीडियो में दावा किया गया कि मरीज को नॉर्मल सलाइन (NS) की जगह 2 लीटर की मिनरल वॉटर बोतल से ड्रिप चढ़ाई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 18 वर्षीय सोनू यादव को चूहे मारने की जहरीली दवा खाने के बाद भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किसी व्यक्ति ने अस्पताल के अंदर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में एक मिनरल वॉटर की बोतल स्टैंड पर टंगी दिखाई दे रही थी और उससे जुड़ी एक नली मरीज की ओर जाती नजर आ रही थी।



वीडियो बनाने वाले डिंडोरी निवासी प्रदीप राजपूत के अनुसार, वह किसी काम से दोपहर करीब 3:15 बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। बारिश शुरू होने के कारण वह इमरजेंसी वार्ड में चले गए। वहां उन्होंने बोतल को स्टैंड पर टंगा देखा, जिसे देखकर उन्हें यह असामान्य लगा और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मामले पर सफाई देते हुए डिंडोरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज पांडे ने वायरल दावे को गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि मरीज को मिनरल वॉटर की ड्रिप नहीं चढ़ाई जा रही थी। मरीज ने जहरीली दवा खा ली थी, जिसके बाद उसकी हालत को देखते हुए गैस्ट्रिक लैवाज यानी पेट की सफाई की प्रक्रिया की गई।
CMHO ने बताया कि पहले मरीज के पेट की सफाई नॉर्मल सलाइन से की गई थी और इसके बाद पानी का इस्तेमाल किया गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बोतल का उपयोग ड्रिप के लिए नहीं बल्कि गैस्ट्रिक लैवाज प्रक्रिया के दौरान किया गया था। हालांकि, डॉ. मनोज पांडे ने यह भी माना कि मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार गैस्ट्रिक लैवाज के लिए मिनरल वॉटर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर इस प्रक्रिया में हल्के गुनगुने पानी का उपयोग किया जाता है। इसी कारण पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इलाज के दौरान तय चिकित्सा मानकों का पालन हुआ या नहीं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मरीज सोनू यादव की हालत अब सामान्य है और उसे किसी तरह का खतरा नहीं है। CMHO ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी जानकारी पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल की उपचार व्यवस्था और चिकित्सा प्रक्रिया को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि अस्पताल में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या वायरल वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया।
Tagsडिंडोरी जिला अस्पतालमध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभागपानी की बोतल ड्रिप मामलावायरल वीडियोसीएमएचओ डॉ मनोज पांडेमरीज इलाज विवादगैस्ट्रिक लैवाज प्रक्रियाअस्पताल जांचस्वास्थ्य व्यवस्थामेडिकल प्रोटोकॉलमध्य प्रदेश समाचारडिंडोरी खबरसोशल मीडिया वायरल वीडियोजिला अस्पताल मामलास्वास्थ्य विभाग कार्रवाईDindori District HospitalMadhya Pradesh Health Departmentwater bottle drip caseviral videoCMHO Dr Manoj Pandeypatient treatment controversygastric lavage procedurehospital investigationhealth systemmedical protocolMadhya Pradesh NewsDindori Newssocial media viral videodistrict hospital casehealth department actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story