
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
संभल: यूपी के संभल की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स दिख रहा है जिसके पैरों के बीच में डंडा घुसाकर उसके हाथ और पैरों को रस्सी से बांधा हुआ है। इस वीडियो में लिखा है चोर। चोरी के आरोपी इस शक्स को यूपी में तालिबानी अंदाज में सजा दी जा रही थी। मामला संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां एक घर के अंदर चोरी के इरादे से घुसे तीन चोरों में से एक चोर को गांव वालों ने पकड़ लिया। चोरी के आरोपी को गांव वालों ने तालिबानी अंदाज में सजा दी। उन्होंने चोर के हाथ पैर बांधकर और पैंरो के बीच में डंडा डालकर सजा दी। मामला दो दिन पुराना है। हालांकि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिससे खुलासा हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





