भारत

AUDIO VIRAL: बिहार चुनाव में प्रचार करने पहुंची थी एक्ट्रेस अमीषा पटेल, अब कहा- मेरा रेप हो सकता था, प्रत्याशी को कहा ब्लैकमेलर

jantaserishta.com
28 Oct 2020 9:01 AM IST
AUDIO VIRAL: बिहार चुनाव में प्रचार करने पहुंची थी एक्ट्रेस अमीषा पटेल, अब कहा- मेरा रेप हो सकता था, प्रत्याशी को कहा ब्लैकमेलर
x

पटना. बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही नेताओं के वीडियो और ऑडियो वायरल होने का सिलसिला भी लगातार जारी है. इस कड़ी में लोजपा के सांसद चिराग पासवान का शूटिंग वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोजपा के एक और उम्मीदवार का ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो में लोजपा के उम्मीदवार पर संगीन आरोप लगे हैं. इस ऑडियो में बोलनी वाली महिला खुद को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अमीषा पटेल बता रही है. उन्‍होंने कहा कि उनके साथ रेप भी हो सकता था. हालांकि, हम इस वायरल ऑडियो और बोलने वाली महिला के अमिषा पटेल होने की पुष्टि नहीं करते है.

दरअसल, पिछले दिनों 26 अक्टूबर को फिल्म स्टार अमीषा पटेल औरंगबाद के ओबरा विधानसभा से LJP उम्मीदवार डॉ प्रकाश चंद्रा के समर्थन में प्रचार के लिए आई थीं. सोमवार को ओबरा से लोजपा के प्रत्याशी डॉ प्रकाश चंद्रा के समर्थन में सनरूफ कार से रोड शो भी किया था. इस दौरान कई जगहों पर पुष्प वर्षा करते हुए अमीषा पटेल और डॉ प्रकाश चंद्रा का स्वागत किया गया था. अब इस ऑडियो में अमीषा पटेल ने कहा है कि उम्मीदवार डॉ प्रकाश चंद्रा एक नम्बर के झूठे, ब्लैकमेलर और गंदे इंसान हैं. उन्होंने प्रचार के दौरान मुझे तंग करने और परेशान करने की कोशिश की.

अमीषा ने कहा है कि मेरा बिहार आने का अनुभव काफी बुरा रहा है. मेरे साथ रेप हो सकता था. मैं न तो सही ढंग से सो सकी और न ही खा सकी. मैं इतनी डरी सहमी थी कि मैंने अगले दिन सुबह की फ्लाइट ली और खुद के पैसे से ही मुंबई गई. अमीषा ने लोजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझे कहा गया कि गांव में अकेले छोड़ दूंगा मर जाओगी. मुझे 2 बजे की मुम्बई के लिए फ्लाइट भी नहीं पकड़ने दी गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story