VIDEO: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति हुई नीलाम, इन लोगों ने खरीदी प्रॉपर्टी

फाइल फोटो
मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति आखिरकार नीलाम हो गई. दिल्ली के दो वकीलों को दाऊद की 6 संपत्ति मिली है. इससे सरकार ने 22 लाख 79 हजार 600 रुपये की कमाई की. वकील अजय श्रीवास्तव को दाऊद इब्राहिम की दो प्रॉपर्टी और वकील भूपेंद्र भारद्वाज को दाऊद इब्राहिम की चार प्रॉपर्टी मिली है.
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबार मिर्ची की संपत्ति इस बार भी निलामी में नहीं बिक पाई. उसकी संपत्ति जुहू में है. बोली लगाने वालों का मानना है कि संपत्ति की वैल्यू बहुत ज्यादा लगाई गई है. इसलिए वे बोली लगाने से पीछे हट गए.
जबकि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी हवेली महज 11 लाख 2 हजार में बिक गई. इस दौरान दाऊद की संपत्ति दिल्ली के दो वकीलों ने खरीदी है. जिसमें से दिल्ली के वकील अजय श्रीवास्तव को दो संपत्ति और दिल्ली के ही भूपेंद्र कुमार भारद्वाज को 4 संपत्ति मिली हैं.
इनमें 4, 5 ,7 और 8 नंबर संपत्ति भूपेंद्र कुमार भारद्वाज ने खरीदी हैं. जबकि 6 और 9 नंबर की संपत्ति वकील अजय श्रीवास्तव ने ले ली है. दाऊद की 10 नंबर की प्रॉपर्टी को वापस ले लिया गया था. क्योंकि उसमें कोई टेक्निकल दिक्कत थी. बताया जा रहा है कि उस प्रॉपर्टी की सीमा पर कुछ विवाद था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





