भारत

VIDEO: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत

jantaserishta.com
31 March 2021 10:24 AM IST
VIDEO: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 2 की मौत
x
राजधानी के निगम बोध घाट के पास आज एक तेज रफ्तार...

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के निगम बोध घाट के पास आज एक तेज रफ्तार आइसर टेंपो (छोटा ट्रक) ने स्कूटी को टक्कर मार दी और बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया. इस कारण फुटपाथ पर सो रहे 3 लोग उसकी चपेट में आ गए. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से जहां स्कूटी सवार की मौत हो गई, वहीं फुटपाथ पर सो रहे 2 अन्य लोग भी इस वजह से जान गंवा बैठे. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फौरन आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.



इधर, दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि हादसे में स्कूटी सवार बहराम खान की मौत हो गई, जो मटिया महल इलाके का रहने वाला था. पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आइसर टेंपो को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक हादसे के आरोपी ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. साथ ही दुर्घटना कैसे हुई, इसकी भी जांच की जा रही है. इधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस के आने से पहले ही स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुट गए. इस बीच दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद हादसे में घायल हुए लोगों को आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. पुलिस हादसे में मारे गए लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम करा रही है. साथ ही स्कूटी सवार के अलावा दूसरे मृतक की पहचान की भी कवायद जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story