भारत

VIDEO: बैंक में हड़कंप, दिल दहला देने वाली लूट हुई

jantaserishta.com
2 Oct 2022 11:42 AM IST
VIDEO: बैंक में हड़कंप, दिल दहला देने वाली लूट हुई
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस बाकी बदमाशों का पता लगा रही है.
नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिनदहाड़े 6 बदमाशों ने कृषि सहकारिता बैंक में 2 लाख की लूट की और फरार हो गए. लेकिन गांव वालों की होशियारी से एक बदमाश को पकड़ लिया गया. जिसे गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. लूटपाट की ये पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसे खंगाल कर पुलिस बाकी बदमाशों का पता लगा रही है.
मामला उमरी तहसील के सिंधी गांव का है. बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर को 6 लोग तलवार लेकर अचानक से बैंक के अंदर घुसे. इससे पहले कि बैंक कर्मचारी कुछ समझ पाते, उन्होंने तलवार दिखाकर 2 लाख रुपये लूट लिये. फिर वहां से दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए.


बैंक में डकैती की घटना का पता लगते ही गांव वालों ने बदमाशों का पीछा किया. कुछ ही दूरी पर गांव वालों ने एक बदमाश को पकड़ लिया. लेकिन बाकी बदमाश जैसे तैसे वहां से भाग निकले. गांव वालों ने जमकर आरोपी की पिटाई की. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
उमरी पुलिस थाने के PI मोहन भोसले ने बताया कि कांग्रेस के नेता मारोतराव कवडे इस कृषि सहकारिता बैंक के अध्यक्ष हैं. बैंक में शनिवार को 6 बदमाशों ने 2 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए. लेकिन गांव वालों ने पीछा करके एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बैंक में लगे सीटीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है.
इससे पहले पिंपरी चिंचवड में कुछ लुटेरे एक एटीएम को लूटने पहुंचे थे. लेकिन उनके मंसूबों पर तब पानी फिर गया, जब एटीएम मशीन (ATM Machine) में आग लग गई और उन्हें एक भी नोट हाथ नहीं लग पाया. इसके बाद वे वहां से फरार हो गए.
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कुडलवाडी में चिखाली रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरों ने एटीएम को लूट का प्रयास किया. सबसे पहले अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरा पर ब्लैक पेंट स्प्रे किया. उसके बाद उन लोगों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया. इसी दौरान एटीएम मशीन ने आग पकड़ ली और उसमें रखा सारा कैश जलकर स्वाहा हो गया. मशीन में 3.98 लाख रुपये की नकदी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story