भारत

VIDEO: युवक ने खुलेआम की फायरिंग, पुलिस ने वीडियो देखा तो रह गई सन्न, FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

jantaserishta.com
13 July 2021 4:24 PM IST
VIDEO: युवक ने खुलेआम की फायरिंग, पुलिस ने वीडियो देखा तो रह गई सन्न, FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
x
युवक राइफल से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों से जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद हर्ष फायरिंग के कई वीडियो सामने आए हैं. जिनमें कानून को ताक पर रखकर खुलेआम बंदूकों से आग उगली गई. ऐसा ही एक नया वीडियो अब गाजियाबाद के लोनी इलाके से सामने आया है. जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक राइफल से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिख रहा है.

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो बीती 10 जुलाई का बताया जा रहा है. वीडियो तब का है, जब लोनी ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार वंदना नागर ने ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता था. वीडियो लोनी के चिरोड़ी गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से एक युवक पहले राइफल और फिर पिस्टल से फायर कर रहा है.
वीडियो वायरल हो जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस की नींद भी खुल गई. पुलिस ने खुद हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फायरिंग करने वाले युवक का नाम अभिषेक बैंसला बताया जा रहा है. पुलिस लगातार उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है.


साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि अगर वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी हुए तो लाइसेंसधारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे.
आपको याद दिला दें कि अभी कुछ दिन पहले गाजियाबाद के ही साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत इलाके में एक युवक की शादी से पहले आयोजित की गई बैचलर पार्टी में भी हर्ष फायरिंग की गई थी. जिससे एक युवक की जान चली गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story