भारत

VIDEO: हाथ में बंदूक और बच्चों को पढ़ा रहा था शख्स, वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन के खड़े हुए कान

jantaserishta.com
6 Jan 2021 3:11 PM IST
VIDEO: हाथ में बंदूक और बच्चों को पढ़ा रहा था शख्स, वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन के खड़े हुए कान
x
आश्वासन भी दे रहा है कि जो ज्यादा पढ़ेगा उसे पैसे दिए जाएंगे.

मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिठनपुरा चौरी में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में राइफल लेकर कुछ बच्चो को पढ़ाने का वीडियो वायराल हुआ है, जिसमें युवक बच्चों को खूब पढ़ने की नसीहत दे रहा है साथ हीं बच्चों को आश्वासन भी दे रहा है कि जो ज्यादा पढ़ेगा उसे पैसे दिए जाएंगे.

इस दौरान युवक बताता है कि हमलोग मुजफ़्फरपुर के मिठनपुरा चौरी में हैं, विडियो में कुछ बच्चो के नही पढ़ने पर उन्हें पैसे नही मिलने की बात बोलता है. इस वीडियो के वायराल होते हीं पुलिस विभाग एक्शन में आ गई और मामले की जांच में जुट गई है.मामले के संबंध में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच की जा रही है.
नगर डीएसपी ने कहा कि मिठनपुरा थाना को पूरे प्रकरण की जांच के लिए बोल दिया गया है.जल्द हीं विडियो की सत्यता की जांच की पुष्टि होने पर दोषी व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story