जबलपुर क्रूज हादसे में जब डूबने लगे तो लाइफ़ जैकेट बांटी जाने लगी, वीडियो आया सामने

जबलपुर। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो ने हादसे की भयावहता, लापरवाही और आखिरी पलों की दर्दनाक सच्चाई को सामने ला दिया है. एक वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब क्रूज के अंदर पानी तेजी से भरने लगा और बोट डूबने की स्थिति में आ गई, तभी यात्रियों को लाइफ जैकेट बांटी गईं. इस दौरान पूरे क्रूज में अफरा-तफरी और खौफ फैल गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. पानी तेजी से ऊपर चढ़ रहा था और लोग घबराकर एक-दूसरे को लाइफ जैकेट देने की कोशिश कर रहे थे.
इस वीडियो में एक बेहद भावुक और दर्दनाक दृश्य भी सामने आया है. इसमें एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को लाइफ जैकेट से सुरक्षित रखने की कोशिश करती दिखाई दी. यह वही मां और बेटा हैं, जिन्हें बाद में उसी लाइफ जैकेट के साथ मृत अवस्था में बरामद किया गया. यह तस्वीर पूरे हादसे की सबसे दर्दनाक पहचान बन गई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है.
दूसरा वीडियो क्रूज पलटने से कुछ ही मिनट पहले का है. इसमें देखा जा सकता है कि यात्री मौसम का आनंद ले रहे थे. कुछ लोग ठंडी हवाओं और पानी के बीच क्रूज की सवारी को एंजॉय कर रहे थे. उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में यह सुकून भरा सफर एक बड़े हादसे में बदल जाएगा. इस वीडियो में साफ दिखता है कि मौसम उस समय सामान्य नहीं था, तेज हवाएं चल रही थीं, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज करते रहे. वीडियो में दिख रहा है कि यात्री बिना किसी डर के सफर का आनंद ले रहे थे और किसी ने भी गंभीर खतरे को महसूस नहीं किया.
जबलपुर में क्रूज हादसे में जब डूबने लगे तो लाइफ़ जैकेट बांटी जाने लगी,, देखिये इस बुरे हालात में भी वीडियो बनाया जा रहा था ,, @VistaarNews pic.twitter.com/FThGjW2IEH
— Brajesh Rajput (@drbrajeshrajput) May 1, 2026





