भारत

युवक हुड़दंग मचाते कैमरे में कैद, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई, VIDEO

jantaserishta.com
24 Oct 2024 2:00 PM IST
युवक हुड़दंग मचाते कैमरे में कैद, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई, VIDEO
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर (Kanpur) के चकेरी इलाके में सड़कों पर हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लगभग 50 युवक बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. ये युवक डेढ़ दर्जन बाइकों पर सवार होकर सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इसी के साथ पटाखे और बम फोड़कर दहशत फैला रहे हैं. बिना हेलमेट के ये युवक सड़क पर स्टंट करते हुए बाइक को लहराते हुए चला रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बुलेट बाइक से बमबाजी कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई. कुछ युवक इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड भी कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि वे सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे हैं.
सड़क पर बमबाजी और हुड़दंग मचाने से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि क्षेत्र में दहशत का माहौल भी हो गया. इस मामले में संज्ञान लेते हुए कानपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एडीसीपी ईस्ट राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर चकेरी थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
एडीसीपी ने कहा कि इन युवकों के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और दहशत फैलाने के आरोपों में कार्रवाई की जा रही है. वीडियो में दिख रही गाड़ियों के नंबरों के आधार पर पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में इस तरह की अराजकता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story