भारत

उड़े होश! मेट्रो का वीडियो, कॉस्ट्यूम पहने डराती हुई दिखाई दी लड़की

jantaserishta.com
25 Jan 2023 9:18 AM IST
उड़े होश! मेट्रो का वीडियो, कॉस्ट्यूम पहने डराती हुई दिखाई दी लड़की
x
देखें वीडियो.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा मेट्रो के अंदर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की भूलभुलैया फिल्म की मंजुलिका जैसा कास्ट्यूम पहने हुए है और मेट्रो में सफर कर रहे मुसाफिरों को डराती हुई दिखाई दे रही है। कुछ देर में मंजुलिका बनी लड़की बैठ जाती है। फिर मनी हाइस्ट वेब सीरीज के लुटेरे की ड्रेस में एक लड़का आता है। वह हाथ में दो बैग लिए हुए है। मंगलवार को यह दोनों रील वायरल हुई। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के मुताबिक फिल्म शूटिंग पॉलिसी के तहत ये ऐड फिल्म की शूटिंग की गई थी। उन्होंने बताया है की ये शूटिंग 22 दिसंबर 2022 को हुई थी। इसका ये छोटा सा वीडियो आज वायरल हुआ है। रील बनाने का यह मामला नोएडा की एक्वा मेट्रो का है।मेट्रो के कोच में एक लड़की मंजुलिका के गेट-अप में लोगों को डरा रही है। मंजुलिका की तरह ही वह आवाज निकाल रही है। एक्सप्रेशन भी वैसा ही दे रही है। मेट्रो में एक लड़का हेड फोन लगाकर गाना सुन रहा था। लड़की ने धक्का देकर उसे हटाया। वह मंजुलिका को देखकर घबरा कर भाग गया। दूसरे वीडियो में मेट्रो की जिस बोगी में मंजुलिका बनी लड़की का वीडियो शूट होता है। उसी में कुछ देर बाद एक लड़का मनी हाइस्ट की कास्ट्यूम में दिखता है। उसके हाथ में दो बैग होते हैं। इन्हें वो स्टाइल से मेट्रो की फर्श पर फेंकता है। ये दोनों वीडियो एक-एक करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं।
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मीडिया प्रवक्ता निशा वधावन ने आईएएनएस से बताया है की फिल्म शूटिंग पुलिस के तहत क्रेटिव एजेंसी ने शूट बूट और नेटफ्लिक्स के लिए करवाया था। इससे पहले भी कई और शूटिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया है कि एनएमआरसी ने कई तरीके की योजनाएं निकाली हुई हैं। जिनमें यह भी एक सुविधा है। जिसके जरिए एनएमआरसी अपनी कमाई को बढ़ाती है। ये शूटिंग नोएडा के डिपो में चलती मेट्रो में की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story