भारत

पिता-पुत्र की जोड़ी का वीडियो छाया, कैंसर से ठीक हुआ बेटा, देखें यहां

jantaserishta.com
19 Oct 2021 9:13 AM IST
पिता-पुत्र की जोड़ी का वीडियो छाया, कैंसर से ठीक हुआ बेटा, देखें यहां
x

नई दिल्ली: एक पिता के लिए अपने बेटे को स्वस्थ और खुशहाल देखने से ज्यादा खुशी क्या होगी. सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. जिसमें एक शख्स अपने बच्चे को गोदकर में उठाकर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहा है.

बताया जा रहा है कि बच्चा कैंसर (Cancer) जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर लौटा था. पिता और बेटे के इस दिल छूने वाले वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में एक पिता-पुत्र की जोड़ी नजर आ रही है. वीडियो के मुताबिक, जब पिता को पता चला कि उसका बेटा कैंसर मुक्त हो चुका तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह खुशी के मारे बेटे को गोदकर में उठाकर नाचने लगा.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पिता ने बच्चे को अपनी बाहों में पकड़ रखा था, वह एक गाने पर थिरक रहा है. जब उसने बेटे को नीचे उतारा तो वो भी थिरकने लगा. उन दोनों ने एक ही रंग की ड्रेस पहन रखी थी.
इस वीडियो को केनिथ एलन थॉमस (Kennith Allen Thomas) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया, जो अब वायरल हो रहा है. इसे लगभग 2 लाख बार देखा जा चुका है. नेटिज़ेंस पिता-पुत्र की इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं.
वीडियो के कैप्शन लिखा है- "महान नेता जानते हैं कि आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाए जो सफलता की ओर ले जाती है." इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. ब्रैंडन मैक्गी जूनियर ने लिखा- "धन्यवाद जीसस" तो एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- "भगवान भला करें."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story