भारत

वीडियो: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग उठाई

jantaserishta.com
13 Oct 2021 12:37 PM IST
वीडियो: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग उठाई
x

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों कि मांग है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या करी उसे सज़ा मिले और यह भी कहा कि जिस व्यक्ती ने हत्या की उसके पिता देश के गृह राज्य मंत्री हैं. जब तक वह अपने पद पर हैं तब तक न्याय नहीं मिलेगा. ये बात हमने राष्ट्रपति को बताई है. राहुल के साथ प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि शामिल थे.



वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमको आश्वासन दिया है कि वह आज इस मामले पर सरकार के साथ चर्चा करेंगें. उनकी (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं है, हमारे साथियों की मांग नहीं है, यह जनता की मांग है और पीड़ित किसान परिवारों की मांग है.
लखनऊ में नोटिस चस्पा होते ही अंकित दास क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा. अंकित दास ने वहां अपना बयान दर्ज कराया है. आज अंकित दास को क्राइम ब्रांच ने नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था.


RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये लोग इतिहास को तोड़कर पेश कर रहे हैं. एक दिन ये लोग महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के दर्जे से हटाकर सावरकर को ये दर्जा दे देंगे. ओवैसी ने दावा किया कि न्यायाधीश जीवन लाल कपूर की जांच में सावरकर को गांधी की हत्या में शामिल पाया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story