भारत

VIDEO: जमीन से हवा में मार करने वाली 'क्विक रिऐक्शन मिसाइल' का हुआ सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

jantaserishta.com
17 Nov 2020 5:35 PM IST
VIDEO: जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिऐक्शन मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
x

भारत ने एक खास मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जिसका नाम क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल (Quick Reaction Surface to Air Missile) है. भारत के इस सफल परीक्षण के बाद उसके पड़ोसी और दुश्मन देश चीन और पाकिस्तान को सावधान रहना होगा. मंगलवार को भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.

जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिऐक्शन मिसाइल के दो सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को बधाई दी.

इस मिसाइल के ट्रायल में मिसाइल को अपने टारगेट पर सटीक निशाना लगाना था, जिसे इस मिसाइल के परीक्षण को सफलता पूर्वक कर दिखाया. आपको बता दें कि 14 नवंबर को भारत ने ड्रोन जैसे पायलट रहित यानों को मार गिराने वाली मिसाइल क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल (Quick Reaction Surface to Air Missile) का सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर से किया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story