भारत

VIDEO: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, शरारती तत्वों ने पीएम मोदी को तक नहीं छोड़ा, किया था ये कारनामा

jantaserishta.com
18 Dec 2020 11:26 AM IST
VIDEO: पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, शरारती तत्वों ने पीएम मोदी को तक नहीं छोड़ा, किया था ये कारनामा
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ शरारती तत्वों ने पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय को बिक्री के लिए OLX पर डाल दिया.

पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय की तस्वीर खींच कर OLX पर डाल दी गई और इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई गई. OLX पर जो विज्ञापन दिया गया, उसमें दफ्तर के अंदर की जानकारी. कमरों, पार्किंग की सुविधा और अन्य सभी बातों के बारे में बताया गया.
जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो विज्ञापन को हटवाया गया. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है, जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति ने फोटो खींचकर OLX पर डाली थी, वो भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
इस मामले में पुलिस की ओर से बयान भी जारी किया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक्शन हुआ है, 4 लोग हिरासत में हैं, एक गिरफ्तार है और पूछताछ की जा रही है.
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यालय बनाया हुआ है, जहां लोग अपनी परेशानी बताने के लिए आते हैं. पीएम मोदी का ये कार्यालय वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर एक्सटेंशन में है.
पीएम मोदी लगातार वाराणसी के लोगों से संवाद करते रहते हैं. बीते दिनों पीएम ने वाराणसी का दौरा भी किया था. इसके अलावा कई कार्यक्रमों में वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story