VIDEO: बार बालाओं के साथ पुलिस कांस्टेबल ने लगाए ठुमके, हुआ निलंबित

लखनऊ: राजधानी की बीकेटी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ की बजाय बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाने में व्यस्त है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं कार्यक्रम में नाइट कर्फ्यू के साथ कोविड गाइडलाइंस का भी जमकर उल्लंघन किया गया. बीकेटी थाने में तैनात सिपाही ड्यूटी के दौरान वर्दी में बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आया. सिपाही वीडियो परअश्लील इशारे करते भी नजर आया. जिसे वीडियो में दिखाया नहीं जा सकता. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी गई है.
लखनऊ: बारबालाओं के साथ ठुमके लगाने में पुलिस मस्त
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) December 27, 2021
PRV पुलिस का ठुमका लगते वीडियो हुआ वायरल
सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में बारबालाओं का डांस
धीनोहरी में नाइट कर्फ्यू में बार बालाओं का डांस
शराबियों के हुड़दंग की सूचना पर पहुंची थी पुलिस@lkopolice pic.twitter.com/F31djhnjHR
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





