भारत

VIDEO: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला, पत्थरबाजी हुई

jantaserishta.com
25 Sept 2023 8:17 AM IST
VIDEO: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला, पत्थरबाजी हुई
x
देखें वीडियो.
आगरा: यूपी के आगरा में सरकारी जमीन से हुए कब्जे को हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. घटना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग सत्संग पीठ की है. यहां पर सत्संगियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है. पहले भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर इस कब्जे को हटवा दिया गया था.
मगर, दयालबाग सत्संग पीठ से लोगों ने फिर से कब्जा जमा लिया था. इसी को हटवाने के आज पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी. तभी सत्संगियों द्वारा टीम पर पत्थरबाजी की गई. इस दौरान कई अधिकारी घायल हुए हैं. कुछ पत्रकारों को भी चोट लगी है.
वहीं, इस घटना को लेकर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि आगरा में स्थिति नियंत्रण में है. कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों से बात कर रहे हैं. पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है. पथराव शरारती तत्वों द्वारा किया गया था. दोनों ही तरफ से फायरिंग नहीं की गई थी.
इस घटना को लेकर यूपी के पूर्व सीएम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विट किया है. उन्होंने ट्विट में लिखा है ''राधास्वामी मत के माननेवाले सम्पूर्ण विश्व में अपने अध्यात्म, प्रेम, करूणा और सत्संग के लिए अनुकरणीय हैं. दयालबाग सदैव से आस्था, सौहार्द, सेवा और शिक्षा का प्रतीक रहा है. दयालबाग की ज़मीन पर अब सत्ताधारी और पुलिस-प्रशासन मिलकर भाजपाई भू-माफ़ियों की स्वार्थ सिद्धि में लग गए हैं. ये सत्संग की महान भारतीय परम्परा पर घातक प्रहार है, जिसका आस्थावान और शांतिप्रिय राधास्वामी मतावलंबी पुरज़ोर तरीक़े से विरोध कर रहे हैं. इस अन्याय के विरोध में समाजवादी पार्टी राधास्वामी सत्संग के साथ खड़ी है और दयालबाग को बचाने की मुहिम में हर तरह से साथ है. भाजपा का धर्म-विरोधी बुलडोज़र जनता नहीं सहेगी.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story