भारत

वीडियो, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान

Nilmani Pal
7 May 2024 2:20 AM GMT
वीडियो, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान
x

गुजरात। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। पीएम मोदी ने इससे पहले लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की।। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान जारी है। तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर है, जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी।

कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। मंगलवार को हो रहे मतदान में दिग्गज उम्मीदवारों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।





Next Story